समाजसेवी, कार्यकर्ता- भारतीय जनता पार्टी (सागर म.प्र.)
अध्यक्ष,भारत तिब्बत सहयोग मंच महाकौशल प्रांत

collapse
Home / समाज सेवा / अनिल कुमार तिवारी

अनिल कुमार तिवारी

2025-05-15  alpesh sharma  160 views
अनिल कुमार तिवारी

#श्री_हरीदास

आज वृंदावन धाम स्थित श्री गोरे लाल जी कुंज में भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर वातावरण देखने को मिल रहा है। नर हरि देव हर श्री स्वामी जी महाराज के वार्षिक बैंगन उत्सव के पावन अवसर पर कुंज में भक्तों की भावपूर्ण उपस्थिति से उत्सव और भी दिव्य हो उठा है।

इसी शुभ अवसर पर मेरी पुत्री स्वस्ति तिवारी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 96% अंक प्राप्त करने के बाद श्री श्री 1008 स्वामी महंत श्री श्री किशोर दास देव जू महाराज जी (जे जे सरकार) के श्रीचरणों में जाकर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाराज श्री की कृपा से स्वस्ति को नई ऊर्जा, प्रेरणा और आत्मबल प्राप्त हुआ। गोरे लाल जी के दिव्य स्वरूप के दर्शन ने मन को भक्ति भाव से भर दिया।

कुंज में फूल बंगला सजाया गया, और पूरी रात्रि भजन-कीर्तन एवं जागरण का दिव्य आयोजन भी हो रहा है, जिसमें श्रद्धालु प्रेमपूर्वक सहभागी बन रहे हैं।

गोरे लाल जी की कृपा और संतों का सान्निध्य हम सभी पर बना रहे।


Share:

Tags: सागर