


आज मकरोनिया बटालियन स्थित वैदिक वाटिका में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा सत्संग में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया एवं पं. श्री केशव गिरी जी महाराज द्वारा की जा रही भावपूर्ण कथा का श्रवण किया।
माननीय सांसद डॉ. लता गुरु वानखेडे जी, श्री गुड्डू वानखेडे जी एवं उनके सुपुत्र श्री वैदिक वानखेडे जी द्वारा यह शिव महापुराण कथा एवं शिवलिंग निर्माण का कार्यक्रम प्रतिवर्ष कराया जाता है।
मैं स्वयं हर वर्ष इस आयोजन में उपस्थित होता हूं, और हर बार पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर एक नया आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करता हूं।
ऐसे सतत धार्मिक आयोजनों के लिए मैं साधुवाद देता हूं और कामना करता हूं कि यह कार्यक्रम निरंतर चलता रहे, लोगों में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ती रहे और अधिक से अधिक श्रद्धालु इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें।
इस अवसर पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रदीप लारिया जी, भारतीय जनता पार्टी सागर के जिला अध्यक्ष पं. श्री श्याम तिवारी जी, श्री रवि ठाकुर जी, श्री विवेक सक्सेना जी पार्षद, पार्षद श्री राजा रिछारिया जी, श्री बंटी राठौर जी, श्री हरिराम ठाकुर जी, श्री सुखदेव मिश्रा जी, श्री अतुल तिवारी जी, श्री अजय श्रीवास्तव जी सहित अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
#शिवलिंग_निर्माण #महादेव #हर_हर_महादेव #BhaktiMahotsav #draniltiwari #trendingpost