समाजसेवी, कार्यकर्ता- भारतीय जनता पार्टी (सागर म.प्र.)
अध्यक्ष,भारत तिब्बत सहयोग मंच महाकौशल प्रांत

collapse
Home / समाज सेवा / अनिल कुमार तिवारी

अनिल कुमार तिवारी

2025-05-18  alpesh sharma  487 views
अनिल कुमार तिवारी

महाकौशल विश्वविद्यालय, जबलपुर में एविएशन मॉक रूम के उद्घाटन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जबलपुर के सांसद एवं मुख्य अतिथि श्री आशीष दुबे जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बरगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री नीरज सिंह जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एयर एक्सप्रेस एयरलाइंस, जबलपुर के मैनेजर श्री सनी पाल जी एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी, जबलपुर के ओएसडी श्री कमलेश कुमार शर्मा जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस मॉक रूम की स्थापना में महाकौशल विश्वविद्यालय के डायरेक्टर श्री पं शिशिर तिवारी जी का विशेष सहयोग रहा। उनके प्रयासों से यह सुविधा संभव हो सकी।

विश्वविद्यालयों में इस प्रकार की प्रायोगिक व्यवस्था नहीं होती, लेकिन महाकौशल विश्वविद्यालय ने यह पहल कर जबलपुर में पहली बार एविएशन क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु मॉक रूम की स्थापना की है।

यह सुविधा छात्रों को न केवल ज्ञान प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें जीवन में नई-नई चीजों का अन्वेषण करने हेतु प्रेरित भी करेगी।


Share: